England vs New Zealand, 1st Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के 23वें ओवर के दौरान मैदान पर गजब का नजारा देखने को मिला। खेल को 23 सेकंड के लिए रोक दिया गया और इस 23 सेकंड के लिए तमाम फैंस और खिलाड़ियों को ताली बजाते हुए देखा गया। खेल रुकने की वजह महान स्पिनर शेन वॉर्न थे। शेन वॉर्न का हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है।

Advertisement

23 ओवर के बाद महान शेन वार्न की याद में खेल 23 सेकंड के लिए रोका जाता है जिसमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के अलावा जनता को इस महान खिलाड़ी के लिए ताली बजाते हुए देखा जाता है। शेन वॉर्न के 700 विकेट लेने वाला वीडियो जैसे ही टीवी पर शो होता है तभी खेल को रोका जाता है।

Advertisement

बता दें कि शेन वॉर्न थाइलैंड में छुट्टियां मनाने गए थे जहां पर दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ। शेन वॉर्न के नाम टेस्ट क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं। वहीं अगर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच की बात करें तो कीवी टीम की हालत बेहद पतली है।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीत और कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। एक के बाद एक उनके टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाज पवेलियन चलते बने। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने लंच तक महज 39 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। मैटी पॉट्स ने 3 जेम्स एंडरसन ने 2 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 1 विकेट झटका।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार