ENG vs NZ, Dream11 Prediction: वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है जिसका पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और पिछले वर्ल्ड कप रनरअप टीम रही न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि यह दोनों ही टीमें अपने वार्मअप मैच जीतने के बाद अब वर्ल्ड कप में एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Advertisement

इस मैच में आप डेवोन कॉनवे पर दांव खेल सकते हैं। कॉनवे अच्छी फॉर्म में है और हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्मअप मैच में 73 गेंदों पर 78 रन की पारी भी खेल चुके हैं। यह बाएं हाथ का बल्लेबाज भारत में खेलने का खूब अनुभव रखता है और उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 22 ओडीआई मैचों में कुल 874 रन बनाए हैं। वह एक बड़ी पारी खेलकर आपको काफी सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं, ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप जोस बटलर या डेरिल मिचेल को चुन सकते हैं।

ENG vs NZ Match Details:

दिन - गुरुवार, 05 अक्टूबर 2023
समय - 02:00 PM IST
वेन्यू - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

ENG vs NZ Pitch Report: 

यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतर मानी जाती है। यहां बल्लेबाज तेजी से रन बना सकते हैं, ऐसे में क्रिकेट फैंस को वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में एक हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है। लेकिन नई गेंद से तेज गेंदबाज और मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स गेम में जरूर रहेंगे।

Average 1st Innings score: 

यहां पर अब तक कुल 3 ओडीआई मुकाबले खेले गए हैं जिसके दौरान पहली इनिंग का औसत स्कोर 225 रन रहा है। यहां पर रन चेज करने वाली टीम का रिकॉर्ड बेहतर है। ऐसा करने वाली टीम ने 3 में से 2  मैच जीते हैं।

ENG vs NZ Where To Watch :

वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच भारत में Star Sports पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस वर्ल्ड कप के मुकाबले हॉट स्टार ऐप पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

ENG vs NZ ODI Head-to-Head Records: 

कुल - 95
इंग्लैंड - 45
न्यूजीलैंड - 44
बेनतीजा - 04
टाई - 02

ENG vs NZ, Dream11 Team Prediction

विकेटकीपर - जोस बटलर (उपकप्तान), डेवोन कॉनवे (कप्तान) 
बल्लेबाज- बेन स्टोक्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स
ऑलराउंडर - मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, मिचेल सेंटनर, सैम कुरेन
गेंदबाज- क्रिस वोक्स, ट्रेंट बोल्ट

बैकअप - रीस टॉप्ली, टॉम लैथम, मार्क वुड, और जॉनी बेयरस्टो

ENG vs NZ Probable XIs

ENGLAND : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, आदिल राशिद

New Zealand : डेवोन कॉनवे, विल यंग, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, रचिन रविंद्र, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट

ENG vs NZ Dream11 Prediction, Today Match ENG vs NZ, World Cup 2023, World Cup, Fantasy Cricket Tips, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between ENGLAND vs New Zealand 

Also Read: Live Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार