England vs New Zealand 1st Test: जो रूट (Joe Root) से शानदार शतक के दम पर इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। प्लेयर ऑफ द मैच रूट ने 170 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 115 रनों की पारी खेली। बता दें कि पहली बार है जब जो रूटच ने टेस्ट मैच की चौथी पारी में शतक जड़ा है। अपने शतक के पहले 50 रन रूट ने 107 गेंदों में बनाए थे। लेकिन अगले 50 रन उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में ही पूरे कर लिए। 

Advertisement

रूट के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स 32 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। 

चौथे दिन रविवार (5 जून) को इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 216 रनों से आगे खेलने उतरी थी और रूट 77 रन बनाकर नाबाद थे। मेजबान टीम को जीत के लिए सिर्फ 61 रनों की दरकार थी।

डेरिल मिचेल (108 रन) और टॉम ब्लंडेल (96) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 285 रन बनाए थे और इंग्लैंड को जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य दिया था। 

दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 69 रन के स्कोर तक 4 विकेट गिर गए। इसके बाद रूट और स्टोक्स ने पांचवें विकेट के लिए 90 रन जोड़े। स्टोक्स 54 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन रूट एक छोर पर टिके रहे। रूट ने फोक्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 120 रनों की विजयी साझेदारी की। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में काइल जैमीसन ने चार विकेट, वहीं ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट चटकाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार