Daryl Mitchell Record: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार, 04 जून से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (ENG Vs NZ Test Series) का आगाज होगा। गौरतलब है कि इस टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास हाफ सेंचुरी पूरी कर सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 35 वर्षीय डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के लिए अब तक 36 टेस्ट इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसकी 56 पारियों में उन्होंने 5 शतक और 15 अर्धशतक ठोककर 2,176 रन बनाए हैं। इस दौरान मिचेल ने 208 चौके और 41 छक्के ठोके।
खास बात ये है कि यहां से डेरिल मिचेल इंग्लिश टूर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 9 छक्के ठोकने का कारनामा करते हैं, तो वो अपने टेस्ट करियर में 50 छक्के पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले सिर्फ छठे कीवी खिलाड़ी बन जाएंगे। ध्यान दें कि न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के पूर्व कैप्टन ब्रैंडन मैक्कुलम ने जड़े हैं, जिनके नाम 109 मैचों में 107 छक्के दर्ज हैं।
न्यूलीजैंड के लिए टेस्ट में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी
- ब्रैंडन मैक्कुलम - 101 मैचों की 176 पारियों 107 छक्के
- टिम साउदी - 107 मैचों की 156 पारियों में 98 छक्के
- क्रिस क्रेन्स - 62 मैचों की 104 पारियों में 87 छक्के
- रॉस टेलर - 112 मैचों की 196 पारियों में 55 छक्के
- क्रेग मैकमिलन - 55 मैचों की 91 पारियों में 54 छक्के
- कॉलिन डी ग्रैंडहोम - 29 मैचों की 44 पारियों में 41 छक्के
- डेरिल मिचेल - 36 मैचों की 56 पारियों में 41 छक्के
न्यूजीलैंड टीम का पूरा स्क्वाड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, नाथन स्मिथ, जैकरी फॉल्क्स, ब्लेयर टिकनर, विलियम ओ'रूर्के, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, काइल जैमीसन, मैट हेनरी।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम (पहले टेस्ट के लिए): बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग।