ENG vs PAK 3rd Test, Day 1: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बुधवार (9 सितंबर) से एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन मेजबान टीम का दबदबा देखने को मिला। पाकिस्तान को पहली पारी महज 133 रन पर ढेर करने के बाद इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 23 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया। पाकिस्तान की पूरी पारी महज 133 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
सऊद शकील ने 47 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा निचले क्रम में मोहम्मद अब्बास ने 21 रन का योगदान दिया। टीम के मुख्य बल्लेबाज कप्तान बाबर आजम एक बार फिर बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं अज़ान अवैस ने 9 रन, शान मसूद ने 5 रन बनाए, जबकि सैम अयूब अपना खाता भी नहीं खोल सके।
इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने चार विकेट अपने नाम किए। ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
इसके बाद अपनी पहली पारी में बल्लेजी के लिए उतरनी इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं और पाकिस्तान के स्कोर से 23 रन आगे निकल गई है।
इंग्लैंड के लिए युवा सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे ने अर्धशतक लगाते हुए 114 गेंदों में 60 रन की पारी खेली और हैरी ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 104 रन की शानदार साझेदारी निभाई। हैरी ब्रूक भी अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। वह 74 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ डैन लॉरेंस 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पाकिस्तान की तरफ से अब तक इस पारी में रज़ाउल्लाह ने अब तक 2 विकेट लिए हैं, जबकि मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली को एक-एक सफलता मिली है।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इंग्लैंड शुरुआती दोनों टेस्ट जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है। अब उसकी नजर तीसरा मुकाबला जीतकर पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर है, जबकि पाकिस्तान की टीम आखिरी टेस्ट में वापसी करते हुए सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।