ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार (9 सितंबर) से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 133 रन पर समेट दी।

Advertisement

पाकिस्तान की शुरुआत एक बार फिर बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 48 रन के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए। कप्तान बाबर आजम एक बार फिर कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं अन्य मुख्य बल्लेबाज जैसे अज़ान अवैस ने 9, शान मसूद ने 5 रन, जबकि सैम अयूब तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। 

हालांकि सऊद शकील ने कुछ देर संघर्ष जरुर दिखाया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शकील ने 47 गेंदों में 43 रन बनाए और पाकिस्तान की ओर से सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा निचले क्रम के बल्लेबाज मोहम्मद अब्बास ने भी 21 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की हालत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि टीम के 8 बल्लेबाज इस पारी में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 33.5 ओवर में सिर्फ 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए।

टीमें इस मैच के लिए
पाकिस्तान (प्लेइंग XI): अज़ान अवैस, सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, बाबर आज़म (कप्तान), सऊद शकील, गाज़ी घोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद इमरान रंधावा, रज़ाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार