England vs Pakistan 3rd Test Match Prediction: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार, 09 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट इंटरनेशनल लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया था जहां इंग्लैंड ने 389 रन डिफेंड करके पाकिस्तान को 194 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले के हीरो हरफनमौला खिलाड़ी ओली रॉबिन्सन थे, जिन्होंने पूरे मुकाबले में पूरे 8 विकेट चटकाए थे।
ENG vs PAK 3rd Test: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 09 सितंबर 2026
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम
Lord's, London Stadium Pitch Report
इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंत करती है और ऐसा करते हुए एजबेस्टन के मैदान पर 23 टेस्ट मुकाबले जीते गए हैं। ध्यान दें कि यहां टेस्ट में पहली पारी का औसत स्कोर 307 रन रहा है जो कि दूसरी पारी में 317, तीसरी पारी में 246 और चौथी पारी में 159 रन हो जाता है।
ENG vs PAK Test Head To Head Record
कुल - 94
इंग्लैंड - 32
पाकिस्तान - 23
ड्रॉ - 39
ENG vs PAK 3rd Test : Where to Watch?
इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म SonyLiv पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
ENG vs PAK 3rd Test: Player to Watch Out For
इंग्लैंड की टीम से जो रूट, हैरी ब्रूक और ओली रॉबिन्सन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पाकिस्तान टीम की तो बाबर आज़म, शान मसूद और मोहम्मद अब्बास अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
England vs Pakistan 3rd Test Probable Playing XI
England Test Probable Playing XI: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
Pakistan Test Probable Playing XI: शान मसूद, अज़ान अवैस, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आज़म (कप्तान), सऊद शकील, सैम अयूब, गाज़ी ग़ोरी (विकेटकीपर), उबैद शाह, रज़ाउल्लाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास।
England vs Pakistan Today's Match Prediction
इस टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ENG vs PAK 3rd Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG vs PAK Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England vs Pakistan Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।