ENG vs PAK 1st Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन मेजबान टीम के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) और जोश टंग (Josh Tongue) ने पाकिस्तान की पूरी पारी को तहस-नहस कर दिया। दोनों गेंदबाजों ने पांच-पांच विकेट लेकर 20 साल बाद इंग्लैंड के लिए टेस्ट में इतिहास रच दिया।

Advertisement

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मेजबान टीम के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने अपने कप्तान के फैसले को पूरी तरह सही साबित कर दिया।

दोनों गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया। पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 171 रन पर ऑलआउट हो गई। ओली रॉबिन्सन ने 18 ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट हासिल किए, जबकि जोश टंग ने 9.1 ओवर में 46 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ रॉबिन्सन और टंग ने इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में खास जगह बना ली। इससे पहले 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ ही ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में स्टीव हार्मिसन और मोंटी पनेसर ने एक ही पारी में पांच-पांच विकेट हासिल किए थे। अब करीब 20 साल बाद रॉबिन्सन और टंग ने पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि दोहराई है। वहीं कुल मिलाकर यह इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार है, जब दो गेंदबाजों ने एक ही पारी में पांच-पांच विकेट लिए हैं।
 

ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान की पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच की पहली गेंद पर अजान अवैस को LBW कर बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को 5 रन, अब्दुल्ला शफीक को 61 रन, सऊद शकील को 5 रन और खुर्रम शहजाद को 14 रन पर आउट किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं जोश टंग ने इमाम-उल-हक को 42 रन, सलमान अली आगा को 21 रन, मोहम्मद रिजवान को 12 रन, अली उस्मान को बिना खाता खोले और मोहम्मद अब्बास को 2 रन पर आउट किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार