दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच को मेजबान टीम के एक खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव निकलने के कारण रविवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। टीम का गुरुवार को आखिरी राउंड का टेस्ट किया गया जिसमें खिलाड़ी के कोविड से संक्रमित होने का पता चला।

Advertisement

मैच को स्थगित करने का फैसला इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और मेजबान बोर्ड क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की आम सहमति से लिया गया।

Advertisement

सीएसए ने एक बयान में कहा, "सीएसए और ईसीबी तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच को छह दिसंबर -2020 तक स्थगित करने की घोषणा करते हैं।"

बयान में कहा गया है, "यह फैसला दक्षिण अफ्रीका टीम के एक खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव निकलने के बाद लिया है। गुरुवार को टीम के आखिरी राउंड के टेस्ट के दौरान खिलाड़ी के कोविड से संक्रमित होने का पता चला। सुरक्षा के नजरिए से, और दोनों टीमों, मैच अधिकारियों की बेहतरी के लिए सीएसए के सीईओ कुगांड्री गावेनडेर के साथ-साथ ईसीबी के सीईओ टॉम हैरीसन ने मैच को रविवार तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।"

अब पहला मैच छह दिसंबर को जबकि दूसरा मैच सात तथा तीसरा मैच नौ दिसंबर को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार