England vs West Indies 3rd T20I Dream11 Prediction: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसका तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 10 जून को द रोज बाउल ग्राउंड, साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार ऱात 11:00 PM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप जोस बटलर को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि गज़ब की फॉर्म में हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में दो मैच खेलते हुए 71.50 की औसत से 143 रन बना चुके हैं। ये भी जान लीजिए कि जोस के पास 136 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने एक सेंचुरी और 27 हाफ सेंचुरी के साथ 3,678 रन अपने नाम किए हैं। यही वज़ह है, उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप जैकब बेथेल या शाई होप का चुनाव कर सकते हो। 

Advertisement

ENG vs WI 3rd T20I Match Details

दिन - मंगलवार, 10 जून 2025
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - द रोज बाउल, साउथेम्प्टन

The Rose Bowl, Southampton  Pitch Report

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला द रोज बाउल, साउथेम्प्टन में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी पसंद करती है। गौरतलब है कि यहां अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 12 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीते हैं। ये भी जान लीजिए कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 166 रन रहा है।

Advertisement

बता दें कि साउथेम्प्टन के मैदान पर आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 में खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 179 रन बनाकर टारगेट डिफेंड करते हुए 28 रनों से जीत हासिल की थी। इस मैच में 38.5 ओवर का खेल हुआ था जिसमें 330 रन बने और पूरे 20 विकेट गिरे।

ENG vs WI T20I Head To Head Record

कुल - 37
इंग्लैंड - 18
वेस्टइंडीज - 18
बेनतीजा - 01

Advertisement

ENG vs WI 3rd T20I Dream11 Team

विकेटकीपर - जोस बटलर (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, शाई होप
बल्लेबाज - बेन डकेट, जैकब बेथेल (उपकप्तान), हैरी ब्रूक
ऑलराउंडर - रोमारियो शेफर्ड, लियाम डॉसन
गेंदबाज़ - जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, अल्जारी जोसेफ।

ENG vs WI 3rd T20I Predicted Playing 11

Advertisement

England 3rd T20I Probable XI : जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, विल जैक्स, लियाम डॉसन, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

West Indies 3rd T20I Probable XI : एविन लुईस, जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ।

ENG vs WI Dream11 Prediction, ENG vs WI, ENG vs WI 3rd T20I Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, ENG vs WI Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, England vs West Indies

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार