England Women vs India Women 3rd T20 Match Prediction: इंग्लैंड महिला और भारत महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 02 जून को काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, टांटन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

इस टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला गया था जहां इंग्लैंड वुमेंस ने 168 रन डिफेंड किए और टीम इंडिया को 26 रनों से मात दी। इस मुकाबले में इंग्लिश ऑलराउंडर फ्रेया कैंप ने जमकर धमाल मचाया। उन्होंने पहले 13 गेंदों पर नाबाद 30 रन ठोके और फिर 2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट झटके।

ENG-W vs IND-W 3rd T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 02 जून 2025
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, टांटन

County Ground, Taunton Pitch Report

इंग्लैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला टांटन के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा जहां फटाफट फॉर्मेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 147 रन रहा है। यहां अब तक कुल 23 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 10 रन चेज और 13 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। टांटन के मैदान पर T20I का सर्वाधिक स्कोर 250/3 है जो कि साल 2018 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के सामने बनाया था।

ENG-W vs IND-W T20 Head To Head Record

कुल - 37
इंग्लैंड - 25
भारत - 12

ENG-W vs IND-W 3rd T20 : Where to Watch?

इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव ऐप पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

ENG-W vs IND-W 3rd T20: Player to Watch Out For

इंग्लैंड की टीम से एमी जोन्स, फ्रेया कैंप और लॉरेन बेल स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और नंदिनी शर्मा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

England Women vs India Women 3rd T20 Probable Playing XI

England Women 3rd T20 Probable Playing XI: सोफी डंकले, डेनिएल वैट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ।

India Women 3rd T20 Probable Playing XI: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़/श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।

England Women vs India Women Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

ENG-W vs IND-W 3rd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG-W vs IND-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England Women vs India Women Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार