ENG-W vs NZ-W Match Prediction, ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां मुकाबला शनिवार, 27 जून को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।
गौरलतब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 के ही मई के महीने में खेला गया था जहां होव के काउंटी ग्राउंड पर इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में 81 रनों का लक्ष्य हासिल करके न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धूल चटाई। इस मुकाबले में डैनी गिब्सन और चार्ली डीन ने 3-3 विकेट झटके थे।
ENG-W vs NZ-W: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 27 जून 2025
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - केनिंग्टन ओवल, लंदन
Kennington Oval, London Pitch Report
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 21 टी20 इंटरनेशनल में से 11 मुकाबले जीते गए हैं। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 152 रन रहा है।
ENG-W vs NZ-W T20 Head To Head Record
कुल - 43
इंग्लैंड महिला - 34
न्यूजीलैंड महिला - 09
ENG-W vs NZ-W T20 : Where to Watch?
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।
ENG-W vs NZ-W T20: Player to Watch Out For
इंग्लैंड की टीम से डेनिएल वैट, फ्रेया कैंप और चार्ली डीन और स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो अमेरिया केर, सोफी डिवाइन और इसी शार्प अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।
England Women vs New Zealand Women Probable Playing XI
England Women T20 Probable Playing XI: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल वैट, सोफी डंकले, एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।
New Zealand Women T20 Probable Playing XI: इसाबेला गेज (विकेटकीपर), इज़ी शार्प, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, मैडी ग्रीन, ब्रुक हैलिडे, सुज़ी बेट्स, जेस केर, नैन्सी पटेल, ली ताहुहु, ब्री इलिंग।
England Women vs New Zealand Women Today's Match Prediction
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 28वें मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ENG-W vs NZ-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG-W vs NZ-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England Women vs New Zealand Women Match Preview, ICC Women's T20 World Cup 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।