ENG-W vs PAK-W, T20 World Cup Dream 11 Team

Advertisement

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का 19वां मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मंगलवार (21 फरवरी) को न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेला जाएगा। ग्रुप 2 के पॉइंट्स टेबल पर अब तक इंग्लैंड टॉप पर बना हुआ है। इंग्लिश टीम ने अपने तीन मैचों में से तीन मैच जीते हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान तीन मैचों में से एक जीत और 2 मैचों में हार का सामना करना कर चुका है।

इस मुकाबले में इंग्लिश ऑलराउंडर नेट साइवर पर दांव खेला जा सकता है। पिछले मैच में साइवर ने भारत के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस टूर्नामेंट में अब तक वह 47.50 की औसत से 95 रन बना चुकी हैं। उपकप्तान के तौर पर एमी जोन्स, बिस्माह मारूफ या मुनीबा अली को चुनना एक अच्छा फैसला होगा।

ENG-W vs PAK-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 21 फरवरी, 2023
समय - 06:30 PM IST
वेन्यू - न्यूलैंड्स, केप टाउन

ENG-W vs PAK-W, Pitch Report

यह मुकाबला न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन रहा है। यहां गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। पेसर और स्पिनर्स दोनों ही गेम को इन्जॉय करते हैं। टॉस जीतने वाली टीम मैच में पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

ENG-W vs PAK-W: Where to Watch?

इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

ENG-W vs PAK-W, Dream11 Team

विकेटकीपर - एमी जोन्स, मुनीबा अली (उपकप्तान)
बल्लेबाज़ - एच नाइट, बी मारूफ, एस डंकले
ऑलराउंडर - एन साइवर, एन डार, ए कैप्सी
गेंदबाज़ - एस एक्लेस्टोन, एन संधू, एस ग्लेन

England Women probable playing 11

सोफिया डंकले, डेनिएल वैट, ऐलिसा कैप्सी, नेट साइवर, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, कैथरीन ब्रंट, सारा ग्लेन, चार्ली डीन, लॉरेन बेल

Pakistan Women probable playing 11

मुनीबा अली (विकेटकीपर), सिद्रा अमीन, बिस्माह मारूफ (कप्तान), निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना, उमाइमा सोहेल, अयमान अनवर, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल 

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार