ENG-W vs SL-W Match Prediction, ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शुक्रवार, 12 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था जहां डर्बी के मैदान पर श्रीलंका ने सिर्फ 17 ओवर में 117 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड वुमेंस को 7 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में चमारी अट्टापट्टू ने 28 गेंदों पर 44 रन ठोके थे और 4 ओवर में 21 रन देकर इंग्लैंड के 3 विकेट भी झटके थे।

ENG-W vs SL-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 12 जून 2025
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम

Edgbaston, Birmingham Pitch Report

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 28 में से 17 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 145 रन रहा है।

ENG-W vs SL-W T20 Head To Head Record

कुल - 12
इंग्लैंड महिला - 10
श्रीलंका महिला - 02

ENG-W vs SL-W T20 : Where to Watch?

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं। 

ENG-W vs SL-W T20: Player to Watch Out For

इंग्लैंड की टीम से नेट साइवर ब्रंट और लॉरेन बेल स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो चमारी अट्टापट्टू और कविशा दिलहारी और अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।

England Women vs Sri Lanka Women T20 Probable Playing XI

England Women T20 Probable Playing XI: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल वैट/सोफी डंकले, नेट साइवर ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।

Sri Lanka Women T20 Probable Playing XI: विश्मी गुणारत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, निलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, हसिनी परेरा (विकेटकीपर), चेतना विमुक्ति, सुगंधिका कुमारी, माल्की मदारा।

England Women vs Sri Lanka Women Today's Match Prediction

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

ENG-W vs SL-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG-W vs SL-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England Women vs Sri Lanka Women Match Preview, ICC Women's T20 World Cup 2026

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार