ENG-W vs WI-W Match Prediction, ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मुकाबला बुधवार, 24 जून को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरलतब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में चेम्सफोर्ड
में खेला गया था जहां इंग्लैंड ने 144 रन डिफेंड करके वेस्टइंडीज को 17 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में इंग्लैंड की अनुभवी बल्लेबाज़ हीथर नाइट ने 47 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली थी।

ENG-W vs WI-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 24 जून 2025
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन

Lord's, London Pitch Report

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद कर रही हैं। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 13 टी20 इंटरनेशनल में से 07 मुकाबले जीते गए हैं। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 151 रन रहा है।

ENG-W vs WI-W T20 Head To Head Record

कुल - 32
इंग्लैंड महिला - 22
वेस्टइंडीज महिला - 09
टाई - 01

ENG-W vs WI-W T20 : Where to Watch?

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं। 

ENG-W vs WI-W T20: Player to Watch Out For

इंग्लैंड क्रिकेट टीम से एलिस कैप्सी, फ्रेया कैंप और सोफी एक्लेस्टोन स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो हेली मैथ्यूज, डिएंड्रा डॉटिन और चिनेल हेनरी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।

England Women vs West Indies Women Probable Playing XI

England Women T20 Probable Playing XI: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल वैट, सोफी डंकले, एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।

West Indies Women T20 Probable Playing XI: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहांजारा क्लैक्टेन, चिनेल हेनरी, जानिलिया ग्लासगो, आलिया एलेने, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामह्रैक, अश्मिनी मुनिसर।

England Women vs West Indies Women Today's Match Prediction

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में इंग्लैंड टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

ENG-W vs WI-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG-W vs WI-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England Women vs West Indies Women Match Preview, ICC Women's T20 World Cup 2026

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार