Advertisement

Australia vs England Gaaba Test Day 3 Highlights: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एशेज सीरीज 2026-25 के दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। दिन के अंत पर कप्तान बेन स्टोक्स (4) और विल जैक्स (4) नाबाद रहे। इंग्लैंड अभी भी मेजबान टीम से 43 रन पीछे है।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए तीसरे दिन दूसरी पारी में जैक क्रॉली ने 59 गेंदों में 44 रन और ओली पोप ने 32 गेंदों में 26 रन बनाए। बाकी औऱ खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका।

ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क,माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं।

इससे पहले तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 511 रन के विशाल स्कोर पर खत्म हुई और मेजबान टीम ने 177 रन की विशाल बढ़त हासिल की। बल्लेबाजी के बाद मिचेल स्टार्क ने बल्लेबाजी में भी जलवा दिखाया और 77 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे।

उनके अलावा जेक वेदरल्ड (72 रन), मार्नस लाबुशेन (65 रन), एलेक्स कैरी (63 रन), कप्तान स्टीव स्मिथ (61 रन) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली। ऑस्ट्रेलिया के सभी 11 बल्लेबाजों ने दहाईं का आंकड़ा हासिल किया।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में ब्रायडन कार्स ने 4 विकेट ,कप्तान बेन स्टोक्स ने 3 विकेट और जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और विल जैक्स ने 1-1 विकेट लिया।

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जो रूट (नाबाद 138 रन) और जैक क्रॉली (76 रन) की पारियों के दम पर 334 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में कमाल गेंदबाजी करते हुए स्टार्क ने 75 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार