New Zealand vs England 3rd Test Day 3 Highlights: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं। 658 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को जीत के लिए 640 रन की जरूरत है। दिन के अंत पर जैक बेथेल (9) औऱ जो रूट (0) नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में टिम साउदी औऱ मैट हेनरी ने 1-1 विकेट हासिल किया है। 

Advertisement

इससे पहले तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 453 रनों पर ऑलआउट हुई औऱ पहली पारी में मिली 204 रनों की बढ़त के चलते इंग्लैंड को जीत के लिए 658 का असंभव का लक्ष्य मिला। केन विलियनसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 204 गेंदों में 20 चौकों और 1 छक्के की मदद से 156 रन की पारी खेली। केन विलियमसन का इस मैदान पर यह लगातार पांचवां टेस्ट शतक था। इसके साथ ही वह एक स्टेडियम में लगातार 5 टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।  

इसके अलावा विल यंग ने 85 गेंदों में 60 रन और डेरिल मिचेल ने 84 गेंदों में 60 रन बनाए। वहीं मिचेल सैंटनर ने 49 रन, रचिन रविंद्र ने 44 रन और टॉम ब्लंडेल ने नाबाद 44 रन का योगदान दिया। 

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जैकब बेथेल ने 3 विकेट, बेन स्टोक्स, शोएब बशीर ने 2-2 विकेट, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट और गस एटकिंसन ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 347 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 143 रन पर ऑलआउट हो गई।  

Advertisement

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड पहले दो मुकाबले जीतकर पहले ही अजेय बढ़त बना चुकी है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार