India vs England 5th Test:  भारत के खिलाफ धर्मशाला के एसपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम पहली पारी में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले मे इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। 

 
Advertisement

जैक क्रॉली औफ बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। इंग्लैंड के लिए ओपनिंग बल्लेबाज जैक क्रॉली ने सीरीज में अपना चौथा अर्धशतक जड़ते हुए 79 रन की पारी खेली। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 29 रन, बने डकेट ने 27 रन, जो रट ने 26 रन और बेन फोक्स ने 24 रन बनाए। चारों खिलाड़ी अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में तबदील नहीं तक सके। 

Advertisement

एक समय इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 175 रन था, लेकिन अगले 43 रन के अंदर 7 विकेट गिर गिए।

भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने 5 विकेट, रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया। 

गौरतलब है कि इस मैच के लिए इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ। ओली रॉबिन्सन की जगह मार्क वुड की वापसी हुई है।  भारत के लिए चोटिल रजत पाटीदार की जगह देवदत्त पडिक्कल ने डेब्यू किया है। वहीं आकाशदीप की जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

Advertisement

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: Live Score

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार