IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 1 जुलाई से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग इस मैच में खेलते नजर नहीं आएंगे।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ बुधवार (1 जुलाई) को डरहम में खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने पहले मुकाबले के लिए संतुलित टीम चुनी है, लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग इस मैच में खेलते नजर नहीं आएंगे।
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने मंगलवार (30 जून) को हुई प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में बताया कि आर्चर और टंग को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। दोनों खिलाड़ी हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में खेलते नजर आए थे।
इंग्लैंड ने पहले टी20 के लिए पांच स्पेशलिस्ट बल्लेबाज, तीन ऑलराउंडर और तीन स्पेशलिस्ट गेंदबाजों को टीम में जगह दी है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर फिल सॉल्ट और जोस बटलर की जोड़ी मैदान पर उतर सकती है, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।
मिडिल ऑर्डर में जैकब बेथेल और टॉम बैंटन को मौका मिला सकता है। वहीं सैम करन, विल जैक्स और लियाम डॉसन की तिकड़ी टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलन प्रदान करेगी। गेंदबाजी विभाग में साकिब महमूद, आदिल राशिद और ल्यूक वुड पर जिम्मेदारी होगी।
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल:
- 1 जुलाई - पहला टी20I, डरहम
- 4 जुलाई - दूसरा टी20I, मैनचेस्टर
- 7 जुलाई - तीसरा टी20I, नॉटिंघम
- 9 जुलाई - चौथा टी20I, ब्रिस्टल
- 11 जुलाई - पांचवां टी20I, साउथैम्पटन
Also Read: LIVE Cricket Score
पहले टी20I के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI:
फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद और ल्यूक वुड।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।