India vs England T20I Series: भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। हैरी ब्रूक एक बार फिर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं 22 वर्षीय ऑलराउंडर को पहली बार इंग्लैंड की सीनियर टीम में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोमवार (22 जून) को भारत के खिलाफ 1 जुलाई से खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कमान एक बार फिर हैरी ब्रूक के हाथों में होगी, जबकि जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, सैम करन, आदिल राशिद और फिल सॉल्ट जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।
इस टीम में सबसे बड़ी खबर 22 साल के युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स का चयन है। जेम्स को पहली बार इंग्लैंड की सीनियर टीम में जगह मिली है और अब वह भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करते नजर आ सकते हैं।
इसके अलावा जॉर्डन कॉक्स, सॉनी बेकर और साकिब महमूद की भी टीम में वापसी हुई है। ये तीनों खिलाड़ी 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उन्हें भारत के खिलाफ खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।
हालांकि इंग्लैंड को चोटों के कारण कुछ झटके भी लगे हैं। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से और ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोटिल होने की वजह से इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन को नए विकल्प तलाशने पड़े हैं।
Our 17-player squad is
England Cricket (englandcricket) June 22, 2026
Excitement building ahead of our five-match IT20 series with India!
Click below for the full story:
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20I: 1 जुलाई 2026, रिवरसाइड ग्राउंड, डरहम
- दूसरा टी20I: 4 जुलाई 2026, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
- तीसरा टी20I: 7 जुलाई 2026, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
- चौथा टी20I: 9 जुलाई 2026, ब्रिस्टल
- पांचवां टी20I: 11 जुलाई 2026, साउथैम्प्टन
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम:
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।