England Playing XI vs West Indies: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 15वां मुकाबला बुधवार, 11 फरवरी को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (ENG vs WI) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि उन्होंने 220 टी20 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज़ को अपने कॉम्बिनेशन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज़ ल्यूक वुड की जगह हरफनमौला खिलाड़ी जेमी ओवरटन को शामिल किया है।

Advertisement

30 साल के ल्यूक वुड ने इंग्लैंड के लिए नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 3 ओवर गेंदबाज़ी की थी जिसमें उन्होंने 31 रन देकर सिर्फ 1 विकेट निकाला था। वो टी20 फॉर्मेट में 209 मैचों में 220 विकेट ले चुके हैं।

बताते चलें कि ये एक बेहद ही करीबी मुकाबला था जहां इंग्लैंड को सिर्फ 4 रनों से जीत हासिल हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब इंग्लिश टीम ने एक तेज गेंदबाज़ कम करके एक और ऑलराउंडर (जेमी ओवरटन) को XI में जोड़ा है।

ये 31 साल का हरफनमौला खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए अब तक 2 टेस्ट, 13 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल खेल चुका है। इसके अलावा जेमी पास कुल 109 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें वो 1779 रन और 147 विकेट चटका चुके हैं। उनके पास बडे़ शॉट्स खेलने की काबिलियत है, ऐसे में वो इंग्लैंड के लिए एक मैच विनर साबित हो सकते हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन बनाम वेस्टइंडीज: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इंग्लैंड की पूरी टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार