Sri Lanka vs England ODI Tri-Series: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett) ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में शानदार पारी खेली। डकेट ने अपने वनडे करियर की शानदार पारी खेलते हुए 132 गेंदों में 167 रन की पारी खेली, जिसमें 24 चौके जड़े।
दिलशान को पीछे छोड़ा
वनडे में बिना छक्के जड़े सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 161 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर टॉप पर हैं।
बटलर की बराबरी
इंग्लैंड के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 150 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। अपने करियर का दूसरा 150 प्लस स्कोर बनाकर जोस बटलर की बराबरी की है। तीन-तीन 150 प्लस स्कोर के साथ जेसन रॉय औऱ एंड्रयू स्ट्रॉस टॉप पर हैं।
डकेट ने इस काबले में टॉम बैंटन (74 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 163 रन और कप्तान हैरी ब्रूक (44 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की अहम साझेदारी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस वनडे ट्राई सीरीज में डकेट का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने चार पारियों में 86.50 की औसत और 105.49 के स्ट्राईक रेट से 346 रन बनाए हैं, जिसमे दो शतक जड़े हैं।