Australia vs England 4th Test: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एतेहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले एशेज सीरीज 2025-26 के चौथे टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 5 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

ब्रूक ने 33 टेस्ट मैच की 56 पारियों में 54.41 की औसत से 2993 रन बनाए हैं। इस मैच की पहली पारी में 7 रन बनाते ही वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लेंगे और इंग्लैंड के लिए सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ जाएंगा।

Advertisement

फिलहाल यह रिकॉर्ड डेनिस कॉम्पटन के नाम है, जिन्होंने 57 पारियों में यह कारनामा किया था। 52 पारी के साथ हर्बर्ट सटक्लिफ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

वहीं ब्रूक ने अभी तक इस फॉर्मेट में 49 छक्के जड़े हैं। एक छक्का जड़ते ही वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 50 छक्के जड़ने वाले सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक बेन स्टोक्स, केविन पीटरसन, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, इयान बॉथम, जॉनी बेयरस्टो औऱ स्टुअर्ट ब्रॉड ही ऐसा कर पाए हैं।

मौजूदा सीरीज मे इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन के मामले में ब्रूक तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने पहले तीन टेस्ट की छह पारियों मे 28.83 की औसत से 173 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक जड़ा है।

गौरतलह है कि पांच मैच की सीरीज इंग्लैंड 0-3 से पीछे है और ट्रॉफी गवा चुकी है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट,हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स,जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार