England vs West Indies 3rd Test: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा औऱ आखिरी मुकाबला शुक्रवार (26 जुलाई) को एजबेस्टन में शुरू होगा। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) के पास इस मुकाबले में कुछ खास कारनामे करने का मौका होगा। 

Advertisement

ब्रूक अगर इस मैच में दो छक्के जड़ लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में छक्के जड़ने के मामले में विराट कोहली औऱ सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों को पछाड़ सकते हैं। कोहली और गावस्कर ने टेस्ट में 26-26 छक्के जड़े हैं, वहीं 14 टेस्ट खेलने वाले ब्रूक अभी तक 25 छक्के जड़ चुके हैं। 

Advertisement

इसके अलावा टेस्ट में 1500 रन के आंकड़े को छूने के लिए ब्रूक को 124 रन की दरकार है। अभी तक उन्होंने 14 टेस्ट की 23 पारियों में 62.54 की औसत से 1376 रन बनाए हैं।
मौजूदा सीरीज में ब्रूक का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 3 पारियों में 65 की औसत से 195 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। रन के मामले में ओली पोप औऱ जो रूट ही उनसे आगे हैं। 

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने पहले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की हुई है। इस मैच में उनकी नजरें क्लीन स्वीप पर होगी, वहीं वेस्टइंडीज जीत के साथ सीरीज का अपना सफर खत्म करना चाहेगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार