लंदन, 11 सितम्बर (CRICKETNMORE)| केएल राहुल (149) और ऋषभ पंत (114) के बीच छठे विकेट के लिए हुई 204 रन की रिकॉर्ड साझेदारी के बावजूद भारत को यहां ओवल मैदान पर इंग्लैंड के हाथों पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को 118 रन से हार का सामना करना पड़ा। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

इसी के साथ इंग्लैंड ने श्रृंखला 4-1 के अंतर से जीत ली। भारतीय टीम एक समय चायकाल के बाद पांच विकेट पर 325 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी और उसे मैच जीतने के लिए 139 रन और बनाने थे जबकि उसके पांच विकेट शेष थे। लेकिन इसके बाद राहुल और पंत के आउट होते ही बाकी बल्लेबाज भी जल्दी लौट गए और टीम 122 ओवर में 345 रन पर सिमट गई। 

Advertisement

इंग्लैंड ने चौथे दिन सोमवार को आठ विकेट पर 423 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी। पहली पारी में मिली 40 रनों की बढ़त के आधार पर इंग्लैंड ने भारत को कुल 464 रनों का लक्ष्य दिया था। 

इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले एलिस्टेयर कुक को शानदार विदाई दी। 

इंग्लैंड ने पहला टेस्ट पहला टेस्ट 31 रन से, दूसरा पारी और 159 रन से तथा चौथा टेस्ट 60 रन से जीता था। भारत ने तीसरा टेस्ट 203 रन से अपने नाम किया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार