नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ'डॉड उनकी गूगली को पूरी तरह पढ़ नहीं पाए और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला बुधवार (18 फरवरी) को भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शिवम दुबे की तूफानी पारी के चलते भारत ने 193 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने संभली हुई शुरुआत की थी। मैक्स ओ’डॉड और माइकल लेविट पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़ चुके थे और लग रहा था कि भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बन सकता है। तभी पावरप्ले के आखिरी ओवर में वरुण चक्रवर्ती गेंद लेकर आए और पहली ही स्पेल में मैच में जान डाल दी।

ओवर की चौथी गेंद पर वरुण ने शानदार गूगली डाली, जिस पर ओ’डॉड ने जगह बनाकर जोरदार शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद को बिल्कुल भी पढ़ नहीं पाए और बल्ला हवा में घूमता रह गया। गेंद सीधे जाकर लेग स्टंप में घुस गई और डंडा जमीन से उखड़कर दूर जा गिरा। 20 रन बनाकर ओ’डॉड पवेलियन लौटे और नीदरलैंड को बड़ा झटका लग गया।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले भारत के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 31 गेंदों में 66 रन ठोके। इसके अलावा तिलक वर्मा (31 रन), सूर्यकुमार यादव (34 रन) और हार्दिक पांड्या (30 रन) ने भी कुछ अहम पारीयां खेली, जिसके चलते टीम ने 193 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार