बर्मिघम, 30 जून (CRICKETNMOR)| जॉनी बेयरस्टो (111) के शतक के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने यहां एजबेस्टन मैदान पर रविवार को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 38वें मैच में भारत को 31 रनों से हरा दिया। मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 337 रनों का स्कोर बनाया और फिर भारत को 50 ओवरों में पांच विकेट पर 306 रनों पर रोक दिया। 

Advertisement

वर्ष 1992 के बाद से यह पहला मौका है जब वर्ल्ड कप के किसी मैच में इंग्लैंड ने भारत को मात दी है। 

Advertisement

इंग्लैंड की टूर्नामेंट के आठ मैचों में यह पांचवीं जीत है और अब उसके 10 अंक हो गए हैं। इंग्लैंड की टीम अंकतालिका में शीर्ष-चार में पहुंच गई है। वहीं भारत को सात मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है। 

इंग्लैंड से मिले 338 रनों को विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और उसने आठ रन के स्कोर पर ही लोकेश राहुल (0) का विकेट गंवा दिया। 

इसके बाद रोहित शर्मा (102) और कप्तान विराट कोहली (66) ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। इस वर्ल्ड कप में कोहली का यह लगातार पांचवां अर्धशतक है। 

रोहित और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की। विराट ने 76 गेंदों का सामना किया जिसमें सात चौके लगाए। 

Advertisement

विराट के आउट होने के बाद रोहित ने ऋषभ पंत (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। इस दौरान रोहित ने अपने करियर का 25वां और इस वर्ल्ड कप में तीसरा शतक जमाया। 

 

रोहित हालांकि शतक जमाने के तुरंत बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। रोहित ने 109 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 15 चौके लगाए। 

भारत को अंतिम 13 ओवरों में जीत के लिए 134 रन बनाने थे। लेकिन पंत 29 गेंदों पर चार चौके लगाकर आउट हो गए। इसके बाद भारत का आवश्यक रन रेट बढ़ता गया और टीम लक्ष्य से दूर होती चली गई। 

Advertisement

विस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पांड्या (45) और अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 42) ने पांचवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी जरूर की, लेकिन यह टीम की जीत के लिए नाकाफी थी। 

भारत को अंतिम 30 गेंदों पर 71 रन की दरकार थी, लेकिन टीम पूरे ओवर खेलने के बावजूद पांच विकेट पर 306 रन तक ही पहुंच सकी। 

धोनी ने 31 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। केदार जाधव ने 13 गेंदों पर नाबाद 12 रनों में एक चौका लगाया। 

Advertisement

इंग्लैंड की ओर से प्लेंकेट ने तीन और वोक्स ने दो विकेट लिए। 

इससे पहले, इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो (111) के शानदार शतक की मदद से सात विकेट पर 337 रनों का स्कोर बनाया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को बेयरस्टो और जेसन रॉय (66) ने पहले विकेट के लिए 22.1 ओवर में 160 रन की साझेदारी कर शानदार शुरूआत दी। खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने रॉय को आउट करके तोड़ा। 

Advertisement

रॉय ने 57 गेंदों की अर्धशतकीय पारी में सात चौके और दो छक्कों की मदद से वनडे में अपना 16वां और इस वर्ल्ड कप में दूसरा अर्धशतक पूरा किया। रॉय के आउट होने के बाद बेयरस्टो ने जोए रूट (44) के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। 

बेयरस्टो ने करियर का आठवां और इस वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने 109 गेंदों की अपनी तूफानी शतकीय पारी के दौरान 10 चौके और छह छक्के लगाए। बेयरस्टो को मोहम्मद शमी ने आउट किया। बेयरस्टो को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार मिला। 

शमी ने इसके बाद अपने अगले ही ओवर में कप्तान इयोन मोर्गन (1) को भी आउट कर इंग्लैंड के रन रेट पर अंकुश लगाने की कोशिश की। मोर्गन को आउट करने के बाद शमी ने रूट को भी अपना तीसरा शिकार बना लिया। 

Advertisement

रूट ने 54 गेंदों की पारी में दो चौके जड़े। हालांकि उन्होंने बेन स्टोक्स (79) के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। स्टोक्स ने जोस बटलर (20) के साथ भी पांचवें विकेट के लिए 33 रन जोड़े। शमी ने बटलर को आउट कर अपना चौथा विकेट पूरा किया। 

इस दौरान स्टोक्स ने अपने करियर का 19वां और इस वर्ल्ड कप में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 54 गेंदों की तेजतर्रार पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाकर इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। 

स्टोक्स पारी की अंतिम ओवर के चौथे गेंद पर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। क्रिस वोक्स ने सात रन बनाए। 

Advertisement

भारत की ओर से शमी ने 69 रन पर पांच विकेट, बुमराह ने 44 रन पर एक विकेट और कुलदीप ने 72 रन पर एक विकेट अपने नाम किए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार