England Women vs India Women, 2nd ODI Highlights:  इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार (19 जुलाई) को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

Advertisement

बारिश के कारण देर से शुरू हुए इस मुकाबले में ओवरों की संख्या घटकार 29 ओवर प्रति पारी की गई। जिसके बाद भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। जिसमें स्मृति मंधाना ने 42 रन और दीप्ति शर्मा ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। टीम की छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने 3 विकेट, लिनसी स्मिथ और एम अर्लोट ने 2-2 विकेट और चार्ली डीन ने 1 विकेट चटकाया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत शानदार रही। इसके बाद बारिश ने एक और बार खलल डाला, जब इंग्लैंड का स्कोर 18.4 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 102 रन था। इसके बाद इंग्लैंड को 24 ओवर में 115 रन का लक्ष्य मिला। 

इंग्लैंड ने 21 ओवर में 2 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। मेजबान टीम के लिए एमी जोन्स ने नाबाद 46 रन, टैमी ब्यूमोंट ने 34 रन और कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने 21 रन की पारी खेली। 

भारत के लिए स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने 1-1 विकेट लिया

Advertisement

इंग्लैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत को हराने के साथ ही इंग्लैंड ने महिला वनडे क्रिकेट में अपनी सरजमीं पर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड बना दिया। अपने घर में इंग्लैंड की 182 वनडे में 121वीं जीत है। इंग्लैंड ने इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा, जिसने अपने घर में 146 वनडे में 120 जीते है। 

घरेलू मैदान पर वनडे में सबसे ज़्यादा जीत

Advertisement

121 इंग्लैंड (182 वनडे में) *

120 ऑस्ट्रेलिया (146 में)

86 न्यूज़ीलैंड (166 में)

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

81 भारत (131 में)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार