इंग्लैंड ने शुक्रवार (17 जून) को आम्सटलवेन में खेले गए पहले वनडे मैच में नीदरलैंड को 232 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के 498 रनों के जवाब में नीदरलैंड 49.4 ओवरों में 266 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड को 15 रन के कुल स्कोर पर विक्रमजीत सिंह के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद मैक्स ओडोड और मुसा अहमद ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। ओडोड ने 55 रन की पारी खेली, वहीं मुसा ने 21 रन बनाए। टॉम कूपर ने 23 रन,बास डी लीडे 28 रन का योगदान दिया। स्कॉट एडवर्ड्स ने 56 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।  

इंग्लैंड के लिए मोइन अली ने तीन विकेट, सैम कुरेन, रीस टॉप्ले और डेविड विली ने दो-दो,डेविड मलान ने एक विकेट अपने खाते में डाला। 

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 498 रन बनाए, जो वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। जोस बटलर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों में 7 चौकों और 14 छक्कों की मदद से नाबाद 162 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डेविड मलान ने 125 रन और फिलिप सॉल्ट ने 122 रन की पारी खेली।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार