बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के धमाकेदार शतक औऱ गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने बुधवार (13 सितंबर) को केनिंग्टन ओवल में खेले गए तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 181 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। 367 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 39 ओवर में 187 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। स्टोक्स को उनकी विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को 18 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। सातवें विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स और काइल जैमीसन के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। टॉप स्कोरर रहे फिलिप्स ने 76 गेंदों में 72 रन बनाए और रचिन रविंद्र ने 22 गेंद में 28 रन। न्यूजीलैंड के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन और क्रिस वोक्स ने 3-3 विकेट, रीस टॉप्ले ने 2 विकेट, वहीं सैम कुरेन और मोइन अली ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने बने स्टोक्स की पारी के दम पर 48.1 ओऴर में 368 रन बनाए। स्टोक्स ने 124 गेंदों में 15 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 182 रन बनाए। जो इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इसके अलावा डेविड मलान ने 95 गेंदों में 96 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी की।

न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 5 विकेट, बेन लिस्टर ने 3 विकेट, लॉकी फर्ग्यूसन और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Also Read: Live Score

Advertisement

सीरीज का चौथा और आखिरी वनडे 15 सितंबर को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार