केप टाउन, 7 जनवरी | इंग्लैंड ने यहां न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका को 189 रनों से हरा दिया और चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट मैच 107 रन से जीता था। इस मैदान पर इंग्लैंड की 63 साल बाद यह पहली जीत है। इंग्लैंड की टीम इस मैदान पर पिछली बार 1957 में जीती थी।

Advertisement

इंग्लैंड ने पहली पारी में 269 रन का स्कोर बनाया और उसने साउथ अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 223 रन पर ऑलआउट करके 46 रनों की बढ़त हासिल की। मेहमान इंग्लैंड ने इसके बाद अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 391 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 438 रन का लक्ष्य रख दिया।

Advertisement

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 248 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम के लिए उसकी दूसरी पारी में अपना पदार्पण मैच खेल रहे पीटर मलान ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। उनके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

वहीं, डीन एल्गर ने 34, जुबैर हमजा ने 18, कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 19, रासी वान डर डुसेन ने 17 और अपना आखिरी मैच खेलने वाले वर्नोन फिलेंडर ने आठ रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने तीन और जेम्स एंडरसन तथा जोए डेनले ने दो-दो जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड, डोमिनीक बेस और सैम कुरेन ने एक-एक विकेट लिया।

मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।  स्टोक्स ने तेज तर्रार 72 रन के साथ कुल 119 रन बनाए, गेंदबाजी में 3 विकेट और फील्डिंग में 6 कैच लपके।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 16 जनवरी से पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार