6 जुलाई,साउथम्पटन। विस्फोटक बल्लेबाज जॉस बटलर (73) औऱ गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने एकमात्र टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने 15 गेंद बाकी रहते हुए सिर्फ 2 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। बटलर को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंक को पूरे इंग्लैंड दौरे पर एक भी जीत हासिल नही हुई।

Advertisement

श्रीलंका को 140 रन पर समेटने के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत काफी खराब रही। इंग्लैंड की पारी की ती5सरी ही गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज ने सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (0) को 8बगैर खाता खोले बिन वापस पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मैथ्यूज ने दिनेश चांदीमल के हाथों जेम्स विंसे (16) को स्टंप आउट कराया। इसके बाद जॉस बटलर ने इयान मॉर्गन (47 नाबाद) के मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। बटलर 49 गेंदों में 3 चौकों व 4 छक्कों की बदौलत नाबाद 73 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में केवल 140 रन पर ही सिमट गई। लंका का कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। केवल दानुष्का गुणतिलका ने 26 और दिनेश चांदीमल ने 23 रन बनाए। 

इंग्लैंड के लिए डैब्यू करने वाले बांए हाथ के गेंदबाज डॉसन ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा लियाम प्लंकेट ने तीन और क्रिस जॉर्डन ने दो विकेट चटकाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार