मोईन अली (Moeen Ali) के ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने रविवार को केंसिंग्टन ओवल में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 1 रन से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। इंग्लैंड के 171 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट पर 170 रन तक ही पहुंच सकी।  

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने अपने दो विकेट पावरप्ले में सिर्फ 40 रनों पर गंवा दिए। इसके बाद जेसन रॉय ने मोईन अली के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। 

टॉप स्कोरर रहे रॉय ने 31 गेंदों में 45 रन बनाए। इसके अलावा मोईन ने 24 गेंदों में 31 और निचले क्रम में क्रिस जॉर्डन ने 15 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर-फैबियन एलेन ने दो-दो विकेट, वहीं शेल्डन कॉटरेल, अकील होसेन, कीरोन पालोर्ड औऱ रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज 6 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद निकोलस पूरन (24) और डैरेन ब्रावो (23) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 100 रन के स्कोर से पहले टीम के 8 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद निचले क्रम में रोमारियो शेफर्ड और अकील होसेन ने मिलकर नौंवे विकेट के लिए नाबाद 72 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

होसेन ने 16 गेंदों में नाबाद 44 रन और शेफर्ड ने 28 गेंदों में नाबाद 44 रनों की धमाकेदार पारी खेली। होसेन ने आखिरी ओवर में तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 26 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। 

इंग्लैंड के लिए मोईन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा आदिल रशीद ने दो, रीस टॉप्ले और क्रिस जॉर्डन नने एक-एक विकेट हासिल किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार