लंदन, 9 मई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लकंट को लगता है कि 24 साल के युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलनी चाहिए थी क्योंकि प्लकंट के मुताबिक आर्चर बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके रहने से टीम और बेहतर होती।

Advertisement

आर्चर को 30 मई से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम में नहीं चुना गया लेकिन वह पाकिस्तान के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम में जगह बना पाने में जरूर सफल रहे। 

Advertisement

उन्होंने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 पदार्पण करते हुए 29 रन देकर दो विकेट लिए थे। साथ ही रन आउट भी किया था। इस मैच में इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत हासिल की थी। 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने प्लंकेट के हवाले से लिखा है, "अगर वो आपकी टीम में होते तो आप एक बेहतर टीम होते। वह बेहतरीन गेंदबाज हैं। उन्होंने आज इस बात को साबित किया। उन्होंने अच्छी तेजी से और अच्छी जगहों पर गेंदबाजी की। वह 93 मीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक भी पहुंचे। ऐसा प्रदर्शन आप हर दिन नहीं देखते।"

पाकिस्तान और इंग्लैंड दूसरे वनडे में शानिवार को आमने-सामने होंगे। 

प्लंकेट से पहले इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने ने पहले ही कहा था कि आर्चर को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाना चाहिए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार