ENG vs PAK Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) नाइट क्लब से जुड़े विवाद के बाद टीम से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ( ECB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच पूरी होने तक कार्स चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Advertisement

दरअसल ब्रायडन कार्स को शनिवार (22 अगस्त) को डर्बीशायर के एक नाइट क्लब के बाहर पुलिस के साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह हथकड़ी में नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हिरासत में लिया गया था, हालांकि बाद में उन्हें बिना किसी आरोप के छोड़ दिया गया।

इस घटना के बाद ECB ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। कार्स पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे और इसी वजह से उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए डरहम के साथ जुड़ने की अनुमति दी गई थी। इसी दौरान यह घटना सामने आई।

अब सोमवार (24 अगस्त) को ECB ने अपने बयान में साफ कर दिया कि जांच पूरी होने तक ब्रायडन कार्स दूसरे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बोर्ड ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है और पूरी जानकारी सामने आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
 

कार्स के बाहर होने के बाद इंग्लैंड ने उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज सॉनी बेकर को टीम में शामिल किया है। 23 वर्षीय बेकर ने अब तक इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 27 अगस्त से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में पहले टेस्ट की जीत के बाद सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने के इरादे से उतरेगी, लेकिन कार्स से जुड़ा विवाद टीम के लिए मैदान के बाहर एक नई परेशानी जरूर बन गया है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार