England vs New Zealand 3rd Test: इंग्लैंड के कप्तान औऱ स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के पास गुरुवार (25 जून) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रैंट ब्रिज में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। बता दें कि नाइटक्लब घटना के बाद स्टोक्स ओवल मे खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं थे औऱ इस मुकाबले में उनकी वापसी हुई है।
स्टोक्स ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 278 मैचों की 304 पारियों में 346 विकेट लिए हैं। अगर वह इस मुकाबले में चार विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लैंड के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे।
अभी तक जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, इयान बॉथम, डेरन गॉफ, आदिल रशीद, ग्रीम स्वान, बॉब विलिज, क्रिस वोक्स,एंड्रयू फ्लिंटॉफ और मोइन अली ने ही ऐसा किया था।
वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टोक्स ने 278 मैच की 353 पारियों में 11276 रन बनाए हैं। अगर वह 350 विकेट के आंकड़े को छू लेते हैं तो इंग्लैंड क्रिकेट के 149 साल के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने 11000 या उससे ज्यादा रन और 350 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
Also Read: LIVE Cricket Score
बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर,जोश टंग, शोएब बशीर।