साउथैम्पटन, 12 मई| इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा है कि 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन करना आसान नहीं होगा।

Advertisement

इंग्लैंड ने शनिवार को यहां खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 12 रन से जीत दर्ज की। इस अहम जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहला वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। 

इंग्लैंड की टीम में फिलहाल 17 खिलाड़ी हैं जिसमें से 15 ही आगामी टूर्नामेंट के लिए चुने जाएंगे। जोफरा आर्चर की भी जगह टीम में तय मानी जा रही है। हाल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। 

मैच के बाद मॉर्गन ने कहा, "दुर्भाग्य से इन 17 में से कुछ खिलाड़ियों को बाहर किया जाएगा और यह एक कठिन निर्णय होगा क्योंकि सभी लंबे समय से अपना योगदान दे रहे हैं। यह मायने नहीं रखता कि मौजूदा सीरीज में उनका प्रदर्शन कैसा है।"

मॉर्गन मानते है कि डेविड विली और लियाम प्लंकेट का अनुभव उन्हें विश्व कप का टिकट दिला सकता है।

उन्होंने कहा, "पिछले चार वर्षो में विशेष रूप से डेविड विली और लियाम प्लंकेट ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। आप उन्हें अधिक योगदान देने के लिए कहिए और वे बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। उन्हें शायद वह प्रशंसा नहीं मिलती जो उन्हें या अन्य खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए, लेकिन हमने उन्हें जितनी अधिक जिम्मेदारी दी है, उन्होंने उतना ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार