England vs Australia Champions Trophy 2025: इंग्लैंड के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के पास शनिवार (22 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। बता दें कि दोनों ही टीमों का यह पहला मुकाबला होगा। 

Advertisement

धोनी को पछाड़ने का मौका

Advertisement

बटलर अगर पांच छक्के जड़ लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़कर छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे। बटलर ने अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 375 मैच की 380 पारियों में 355 रन जड़े हैं। वहीं धोनी के नाम 538 मैच की 526 पारियों में 359 छक्के दर्ज हैं। 

बेयरस्टो ने निकल सकते हैं आगे

बटलर ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 380 पारियों में 11556 रन बनाए हैं। 26 रन बनाते ही वह इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जॉनी बेयरस्टो को पछाड़कर सातवें नंबर पर आ जाएंगे। बेयरस्टो के नाम 348 पारियों में 11581 रन दर्ज हैं। 

बता दें कि इस मुकाबले लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ की वापसी हुई है, जो भारत के खिलाफ हाल में हुई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। 

Advertisement

बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी का हिस्सा है, जिसमें इन दोनों टीम के अलावा अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका है।  

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जैमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद औऱ मार्क वुड।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार