IPL 2020: इ़ंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajsthan Royals) को 57 रनों से शिकस्त दे दी है। राजस्थान रॉयल्स के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने इस मैच में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। डेब्यू मैच में त्यागी की गेंदबाजी देखकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने मजेदार ट्वीट किया है।

Advertisement

बेन स्टोक्स ने अपने ट्वीट में राजस्थान रॉयल्स को टैग करते हुए लिखा, 'त्यागी का रन-अप ब्रेट ली की तरह है और वह गेंद ईशांत शर्मा की तरह फेंकते हैं।' स्टोक्स के इस ट्वीट पर आस्ट्रेलिया के गेंदबाज ब्रेट ली ने भी रिएक्ट किया है। ब्रेट ली ने लिखा, 'बिल्कुल मैं देख सकता हूं दोस्त।'

Advertisement

 

मिचेल मैक्लेनाघन ने भी बेन स्टोक्स के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ' टॉम करन की तरह शुरुआत, बीच में ब्रेट ली की तरह और गेंद फेंकते वक्त अल्जारी जोसेफ की तरह।' वहीं स्टोक्स के इस ट्वीट पर फैंस कन्फयूज नजर आए। फैंस स्टोक्स से पूछ रहे हैं कि आप कार्तिक त्यागी की गेंदबाजी पर ताना मार रहे हैं या फिर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 

स्टोक्स ने इस सवाल पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'न तो यह तारीफ है और न ही ताना। यह बस मेरा ऑब्जर्वेशन है।' बता दें कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले कार्तिक त्यागी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड और डैनी मॉरिसन ने त्यागी की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की थी। 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार