इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड  (Andrew Flintoff) ने अपनी फेवरेट ऑल-टाइम इलेवन का चुनाव किया था। स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी ऑल-टाइम इलेवन में केवल 3 इंग्लैंड के खिलाड़ियों का चुना था वहीं टीम इंडिया से भी स्टुअर्ट ब्रॉड की टीम में एक दिग्गज खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाया है।

Advertisement

स्टुअर्ट ब्रॉड ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को अपनी टीम में चुना है। सचिन तेंदुलकर उनकी टीम में बतौर 4 नंबर पर नजर आ रहे हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर के अलावा एम एस धोनी, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड की टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाए हैं।

Advertisement

स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी टीम में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को शामिल किया है। स्टुअर्ट ब्रॉड की टीम में 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हैडन, रिकी पॉटिंग, शेन वॉर्न और ग्लने मैक्ग्रा का नाम शामिल है। वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी टीम का कप्तान इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टर कुक को बनाया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है स्टुअर्ट ब्रॉड की ऑल टाइम इलेवन: मैथ्यू हेडेन (ऑस्ट्रेलिया), एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), सचिन तेंदुलकर (भारत), ब्रायन लारा (WI),जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका), मैट प्रायर (इंग्लैंड), सर रिचर्ड हैडली (न्यूजीलैंड), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड), ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार