भारत के खिलाफ शनिवार (13 फरवरी) से चेन्नई में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस मुकाबले के लिए जोस बटलर, डोम बेस, ओली जेम्स एंडरसन और जेम्स एंडरसन की जगह बेन फोक्स, मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स को जगह मिली है। 

Advertisement

जोफ्रा आर्चर चोटिल होने के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। वहीं बटलर, बेस और एंडरसन को ईसीबी की रोटेशन पॉलिसी के तहत आराम दिया गया है। यह चारों पहले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा था। हालांकि बटलर सिर्फ पहले टेस्ट के लिए ही इंग्लैंड टीम में चुने गए थे।  

Advertisement

 एंडरसन और बेस ने पहले टेस्ट मैच पांच-पांच विकेट लिए थे। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 227 रनों से जीत चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमने टीम में चार बदलाव किए हैं। मैं इस वक्त 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर रहा हूं। बेन फोक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली स्टोन को शामिल किया गया है। यह देखना होगा कि इनमें से किन चार खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में जगह मिलेगी।"

रूट ने बताया कि दूसरे टेस्ट के बाद जॉनी बेयरस्टो के टीम में शामिल होने के बावजूद फोक्स ही विकेटकीपर होंगे।
 

बता दें कि चेन्नई में ही खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 227 रनों से शानदार जीत हासिल की थी। 

Advertisement

चेन्नई टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम

डोम सिबली, रोरी बर्न्स, डैन लॉरेंस, जो रूट ( कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन स्टोक्स, मोइन अली, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, ओली स्टोन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार