मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों एक पारी औऱ 14 रनों की करारी हार मिली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 185 रन ही बना सकी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 267 रन बनाए और पहली पारी में 82 रनों की अहम बढ़त हासिल की। लेकिन दूसरी पारी इंग्लैंड की टीम 68 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ ही इंग्लैंड के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए। 

Advertisement

साल में सबसे ज्यादा हार

Advertisement

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट हार के मामले में इंग्लैंड संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड की यह 2021 में नौंवी टेस्ट हार है, इससे पहले बांग्लादेश की टीम भी 2003 में 9 टेस्ट मैच हारी थी।  

सबसे ज्यादा 0 पर आउट

2021 में 54 बार इंग्लैंड के खिलाड़ी 0 के स्कोर पर आउट हुए हैं। यह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों के 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 1998 में भी 54 बार इंग्लैंड के खिलाड़ी खाता खोलने में नाकाम रहे थे। 

सबसे ज्यादा सिंगल डिजिट आउट

Advertisement

एक कैलेंडर ईय़र में सबसे ज्यादा सिंगल डिजिट आउट ( 1 से 7 नंबर तक) के मामले में इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। 2021 में इंग्लैंड के खिलाड़ी 82 बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम दर्ज था। साल 1983 में 81 बार भारतीय खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए थे।

बता दें कि दूसरी पारी में इंग्लैंड के 9 खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार