24 जून,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जाने वाले वनडे सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पास एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

अगर इंग्लैंड इस मुकाबले में 263 बना लेती है तो उसके नाम पांच मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। अब तक खेले गए पिछले 4 वनडे में इंग्लैंड ने क्रमश: 218, 342, 481 और 314 रन बनाए हैं। इस सबको मिलाकर दुनिया की नंबर 1 टीम इंग्लैंड ने 1355 रन बनाए हैं। 

Advertisement

 

इससे पहले भी यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम के नाम ही है। साल 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 1617 रन बनाए थे। उस सीरीज में पांच मैचों में इंग्लैंड ने क्रमश: 408, 365, 302, 350 और 192 रन बनाकर सीरीज पर 3-2 से कब्जा किया था। 

पांच वनडे मैच की सीरीज में बने सबसे ज्यादा रन

Advertisement

इंग्लैंड 1617 रन बनाम न्यूजीलैंड, जून 2015 में

ऑस्ट्रेलिया 1593 रन बनाम भारत, जनवरी 2016 में

भारत 1575 रन बनाम श्रीलंका, नवंबर 2014 में

Advertisement

भारत 1566 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, जनवरी 2016 में

न्यूजीलैंड 1534 रन बनाम इंग्लैंड, जून 2015 में

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार