लंदन, 2 जुलाई | कोरोनावायरस के कारण क्रिकेट में कुछ बदलाव हुए हैं और इसी बीमारी के डर से विकेट लेने के बाद जश्न मनाने के तरीके पर भी असर पड़ेगा। यह नया तरीका क्या हो सकता है इसकी बनगी इंग्लैंड टीम के आपसी अभ्यास मैच में देखने को मिली जहां खिलाड़ी हाथ मिलाने, हाई फाइव के बजाए कोहनी टकराते हुए विकेट का जश्न मनाते देखे गए। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हाल ही में एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, जोए डेनले का विकेट लेने के बाद बाकी खिलाड़ियों से कोहनी टकरा कर जश्न मना रहे हैं।

Advertisement

इस दौरान हालांकि कुछ हाइव फाइव भी देखे गए लेकिन उनकी संख्या कम थी। ज्यादतर खिलाड़ी कोहनी मिलकर कर ही जश्न मना रहे थे।

Advertisement

यह अभ्यास मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हैं। इस सीरीज में भी संभवत: इंग्लैंड की तरह से इसी तरह विकेट का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है।

इंग्लैंड का यह आपसी अभ्यास मैच बेन स्टोक्स एकादश और जोस बटलर एकादश के बीच खेला जा रहा है।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट मैच एजेस बाउल में आठ जुलाई से खेला जाएगा। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नियमित कप्तान जोए रूट इसमें नहीं खेलेंगे और उनकी जगह पहले मैच में स्टोक्स टीम की कप्तानी करेंगे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार