भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला (ENG vs IND 3rd Test) लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम मे खेला गया था जहां मेजबानों ने 22 रनों से रोमांचक जीत हासिल की। हालांकि इस जीत के बावजूद इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा है और वो WTC की पॉइंट्स टेबल (WTC Points Table) पर भी एक पायदान नीचे लुढ़क गए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ICC ने बुधवार, 16 जुलाई को अपना एक आधिकारिक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने ये बताया है कि लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने धीमी ओवर रेट गति से गेंदबाज़ी की जिसकी वज़ह से टीम की 10 प्रतिशत मैच फीस और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो पॉइंट्स काट लिए गए हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि आईसीसी की इस सजा के कारण इंग्लिश टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल पर अब 22 अंकों के साथ दूसरे पायदान से लुढ़कर तीसरे पायदान पर पहुंच गई है और उनका पीसीटी (Point Percentage) भी 66.67 प्रतिशत से गिरकर 61.11 प्रतिशत हो गया है।

ये भी जान लीजिए कि जहां इंग्लैंड टीम को यहां नुकसान हुआ है वहीं दूसरी तरफ श्रीलंकन टीम को बिना कुछ किए WTC की पॉइंट्स टेबल पर फायदा मिला और वो इंग्लैंड को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए। बात करें अगर पॉइंट्स टेबल पर टीम इंडिया की पॉजिशन की तो वो 33.33 PCT के साथ चौथे पायदान पर हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे 100 PCT के साथ नंबर-1 की पॉजिशन पर बनी हुई है।

इस सब के इतर बात करें अगर भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की तो यहां मेजबानों ने टीम इंडिया पर लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर 2-1 की बढ़त बना ली है। ऐसे में अब टीम इंडिया को वापसी करने के लिए 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले सीरीज के चौथे मुकाबले में किसी भी तरह जीत हासिल करनी होगी। अगर वो ऐसा कर पाते हैं तो सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच जो कि केनिंगटन ओवल, लंदन में 31 जुलाई से खेला जाना है, वो सीरीज का निर्णायक मैच होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार