India vs England 4th Test: भारत के खिलाफ 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड में होने वाले एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के लिए बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन (Liam Dawson) को टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (15 जुलाई) को इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

डॉसन को स्पिनर शोएब बशीर की जगह टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बशीर के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुए थे और इसके चलते वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

Advertisement

35 साल के डॉसन ने इंग्लैंड के लिए आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2017 में खेला था।  2016 में डेब्यू करने वाले डॉसन ने अभी तक इंग्लैंड के लिए सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे 7 विकेट लिए हैं। बता दें उन्होंने अपनी काउंटी टीम हैम्पशायर के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं।  

इंग्लैंड के चीफ सिलेक्टर ल्यूक राइट ने कहा, “लियाम डॉसन टीम में शामिल होने के हक़दार हैं। काउंटी चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और हैम्पशायर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।”

बता दें कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 371 विकेट दर्ज हैं। 

वहीं तेज गेंदबाज सैम कुक औऱ जैमी ओवरटन को चौथे टेस्ट मैच से पहले काउंटी चैंपियनशिप खेलन के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है। 

Advertisement

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम 

Also Read: LIVE Cricket Score

बेन स्टोक्स,जोफ्रा आर्चर,गस एटकिंसन,जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक,ब्राइडन कार्स,ज़ैक क्रॉली,लियाम डॉसन,बेन डकेट, ओली पोप,जो रूट,जेमी स्मिथ,जोश टंग,क्रिस वोक्स।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार