India vs England 2nd SemiFinal: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने गुरूवार (5 मार्च) को भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गेंदबाजी में खराब रिकॉर्ड बना दिया। आर्चर इंग्लैंड के लिए सबसे महंगे रहे और कोटे के चार ओवर मे 61 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
स्टुअर्ट ब्रॉड का रिकॉर्ड तोड़ा
इंग्लैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड जोफ्रा आर्चर ने अपने नाम कर लिया। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 60 रन दिए थे।
एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के
Also Read: LIVE Cricket Score
टी-20 वर्ल्ड कप के एक मैच में बतौर गेंदबाज सबसे ज्यादा छक्का खाने के मामले में आर्चर संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। इस मुकाबले में आर्चर की गेंदबाजी पर 7 छक्के लगे और उन्होंने इस लिस्ट में उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड (2007 में भारत के खिलाफ) और जेवियर डोहार्टी (2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ) ने ही यह अनचाहा कारनामा किया था।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे संजू सैमसन, जिन्होंने 42 गेंदों में 89 रन की पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 43 रन और ईशान किशन ने 39 रन बनाए।