England vs Pakistan, 1st Test: इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में पहले टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुकाबले का पहला ओवर रॉबिन्सन को सौंपा।
रॉबिन्सन मैच की पहली ही गेंद पर पाकिस्तानी टीम के ओपनर अजान ओवैस को एलबीडबल्यू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वह दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया है। उनसे पहला यह कारनामा भारत के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर कपिल देव ने किया था। उन्होंने 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट की पहली गेंद पर मोहसिन खान को आउट किया था।
इंग्लैंड की धरती पर पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर किसी गेंदबाज ने विकेट लिया है।
इसके अलावा वह चौथे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया है। उनसे पहले मॉरिस टेट, जेफ अर्नोल्ड, रयान साइडबॉटम ने यह कमाल किया था।
इंग्लैंड में टेस्ट की पहली गेंद विकेट लेने वाले गेंदबाज
मॉरिस टेट बनाम ऑस्ट्रेलिया, लीड्स, 1926 (डब्ल्यू बार्डस्ले)
जेफ अर्नोल्ड बनाम भारत, बर्मिंघम, 1974 (सुनील गावस्कर)
रयान साइडबॉटम बनाम वेस्टइंडीज, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2007 (डैरेन गंगा)
ओली रॉबिन्सन बनाम पाकिस्तान, लीड्स, 2026 (अजान अवैस)
बता दें कि रॉबिन्सन इस मुकाबले से इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे हैं। चोटिल होने के चलते वह टीम से बाहर चल रहे थे।
टीमें:
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।