England vs India 5th T20I: पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में जोस बटलर और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इन दोनों की तूफानी पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के सामने 258 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया।
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार (11 जुलाई) को साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत को शुरुआत में सफलता जरूर मिली और फिल सॉल्ट सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद जोस बटलर और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों पर पूरी तरह से दबदबा बना लिया और दूसरे विकेट के लिए 103 गेंदों में 233 रन की तूफानी साझेदारी कर डाली। जोस बटलर ने शतक ठोकते हुए 64 गेंदों में 131 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौकों और 8 छक्के शामिल रहे।
दूसरी ओर कप्तान हैरी ब्रूक भी बिल्कुल पीछे नहीं रहे। उन्होंने 45 गेंदों में नाबाद 95 रन ठोक दिए और शतक से महज पांच रन दूर रह गए। इन दोनों की विस्फोटक पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और भारत के सामने 258 रन का मुश्किल लक्ष्य रख दिया।
भारत की ओर से गेंदबाजी में शिवम दुबे ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 1 सफलता मिली।
गौरतलब है कि इंग्लैंड पहला मुकाबला बारिश बजह से बेनतीजा रहने के बाद अगले तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम चुका है और यह मुकाबला जीतकर भारत को क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरा है।
टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।