इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच ओवल में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच की शुरुआत से पहले एक ऐसी घटना घटित हुई जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा। दरअसल, इस मैच की शुरुआत से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी ट्रैफिक जाम में फंस गए जिसके कारण मैच के शुरू होने में देरी हो गई। एकतरफ वेस्टइंडीज की टीम बस लंदन के ट्रैफिक जाम में फंस गई तो दूसरी ओर, इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी लंदन की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर चलते हुए रेंटल बाइक पर सवार होकर स्टेडियम में पहुंचे।

Advertisement

इस घटना ने क्रिकेट फैंस के होश उड़ा दिए। तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड 2-0 की बढ़त के साथ तीसरे वनडे में उतरा। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टॉस से पहले एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा, "खेलने वाली टीमों में से एक के देरी से आने के कारण, जो नदी के उत्तर में भारी ट्रैफ़िक में फंसी हुई हैं, खेल की निर्धारित शुरुआत में देरी होगी। एक बार जब खेलने वाली टीमों के सभी सदस्य आ जाएंगे, तो मैच अधिकारी अपडेट किए गए समय का समन्वय करेंगे और खेल के शेड्यूल पर किसी भी प्रभाव पर चर्चा करेंगे। हम जितनी जल्दी हो सके दर्शकों को खेल के शेड्यूल के बारे में अपडेट करेंगे।"

Advertisement

देरी का मतलब था कि टॉस से पहले वेस्टइंडीज़ वार्म अप या नेट्स में ट्रेनिंग नहीं कर सका। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने देरी से आने की पुष्टि करते हुए पोस्ट किया, "भारी ट्रैफ़िक देरी के कारण, हमारी टीम पहले से निर्धारित टॉस समय से कुछ क्षण पहले पहुंच गई।"

इस बीच मैच शुरू होने से पहले दिखाए गए, लाइव विज़ुअल में इंग्लैंड के खिलाड़ियों को फ़ुटबॉल खेलते हुए देखा गया। वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी आगमन पर ड्रेसिंग रूम में ही रहे। एहतियात के तौर पर, उस समय बारिश न होने के बावजूद पिच और स्क्वायर को कवर करके रखा गया था। टॉस, जो मूल रूप से स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे) होना था, को 1:10 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5:40 बजे) कर दिया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में मैच दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे) शुरू हुआ। इस दौरान कोई भी ओवर कम नहीं किया गया लेकिन एक बार जब मैच शुरू हुआ तो 15वें ओवर के खत्म होने के बाद बारिश आ गई जिसके बाद मैच को 40-40 ओवर का कर दिया गया। ताजा समाचार लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ने 27 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार